मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंच चुके हैं। सोमवार दोपहर 12.30 बजे ओंकारेश्वर स्थित कोठी हैलीपैड पर उतरे। यहां से वे दोपहर 1.10 बजे वे एकात्मधाम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने मौजूद संतों पर पुष्प न्यौछावर कर उनका स्वागत-वंदन किया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
समीक्षा बैठक लेंगे मुख्यमंत्री
तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम इसके बाद समीक्षा बैठक लेंगे, जो डेढ़ घंटे तक चलेगी। बैठक में सिंहस्थ से पहले तीर्थनगरी के विकास कार्यों को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर जाएंगे, वहां दर्शन पूजन कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद ब्रह्मपुरी घाट पर होने वाले आयोजन में हिस्सा लेंगे।
4 बजकर 25 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना होंगे
इसके बाद एक और कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भोपाल के लिए कोठी स्थित हेलीपैड से रवाना हो जाएंंगे। इधर, खंडवा प्रशासन ने दो दिन से तैयारी शुरू कर दी थी। एक दिन पहले तीर्थनगरी क्षेत्र के होटल, लॉज और धर्मशाला की चेकिंग की गई हैं।