मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री गीता जयंती और तानसेन समारोह को इस बार विशाल स्वरुप देने में जुटे है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता जयंती के माध्यम से श्रीकृष्ण के संदेश को जन जन तक एक बार फिर पहुंचाने का संकल्प लिया है। यही वजह है कि इसे महज़ एक समारोह ना मनाकर, इसे एक जनचेतना का विषय बनाने में मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार विचार कर रहे है। सीएम मोहन यादव ग्वालियर के तानसेन समारोह को भी इस बार प्रदेश और देश के अन्य शहरो में भी धूमधाम से मनाने के मिशन में लगे है। भारतीय संगीत और संस्कृति को एक बार फिर स्थापित करने का ये प्रयास वेस्टर्न संस्कृति से जकड़े हुए लोगो को अजीब जरुर लग सकता है। लेकिन भारतीय परंपराओं और शिक्षाओं को समझने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव के इन प्रयासो का महत्व बखूबी समझ रहे है।

PUBLICFIRST.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link