HIGHLIGHTS FIRST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज प्रयागराज दौरा
3 घंटे 20 मिनट संगम नगरी में रहेंगे PM नरेंद्र मोदी
सुबह 11.30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे PM मोदी
एयरपोर्ट से अरैल DPS स्कूल हेलीपैड पहुंचेंगे PM मोदी
अरैल से निषादराज क्रूज़ से 12 बजे किला घाट पहुंचेंगे
अक्षयवट और भरत कूप का दर्शन करेंगे PM नरेंद्र मोदी
किला से निकलकर लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे PM
12.40 बजे से 1.10 बजे तक संगम पूजन करेंगे पीएम
2.25 बजे तक संगम नोज स्थित सभा स्थल पर रहेंगे
7 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, जनसभा करेंगे
2.35 बजे वापस अरैल जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगम पर जब पहुंचेंगे, तब अमृत काल लग चुका होगा। अमृत काल के सिद्धि योग में वह मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे। पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटी पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री संगम पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेंगे। काली मछली निशान वाले तीर्थ पुरोहित पं.दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में सात वैदिक आचार्य पूजा कराएंगे। अमृत कलश की पूजा के लिए तैयार की गई भव्य जेटी पर मंत्रोच्चार के साथ पहले गौरी-गणेश का पूजन होगा। प्रधानमंत्री महाकुंभ के वैश्विक आयोजन की सफलता की कामना करने के साथ ही विश्व शांति के लिए भी मां गंगा से प्रार्थना करेंगे।

करीब 20 मिनट तक पूजा के बाद पीएम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर मां गंगा की आरती भी उतारेंगे। सीएम ने परखी तैयारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं।

MahaKumbh 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। वह लगभग चार घंटे संगम नगरी में रहेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। परियोजनाओं की शिलापट जनसभा स्थल पर रखी जा रही है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link