भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया। बैठक का संचालन दल के मुख्य सचेतक और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के घर घर पहुंच कर 70 से अधिक योजनाओं में हितलाभ प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायकों से सरकार के अभियान को नीचे तक ले जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी की जयंती पर मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री के प्रदेश आगमन को लेकर उत्साह का वातावरण है।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पर्व और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही 25 दिसम्बर को भारत रत्न श्री अटल जी की जयंती और 26 दिसम्बर को वीर बालदिवस को मनाने की भी बात कही।

 बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बुधनी और अमरवाड़ा से नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव और कमलेश शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.