मध्य प्रेदश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम मोहन ने इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों की शहादत को याद करते हुए देश के लिए दिए गए। उनके बलिदान पर नमन किया। इस मौके पर साहबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में अब गुरु गोविंद सिंह जी के चार साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा।

गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका। सीएम ने यहां चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सिंहों की सभा है। पूरी दुनिया आज वीर बाल दिवस मनाकर गुरुजी के साहिबजादों को याद कर रही है। आज का दिन ही सच्चा बाल दिवस है।

आपको बता दें कि भारत में 2022 से हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस गुरु जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1705 को उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply