पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद हरियाणा के CM नायब सैनी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में आज उनकी जनसभा थी, जिन्हें रद्द कर दिया गया है।

चंडीगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया. 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व पीएम को वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था. रात 9.51 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

सीएम नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विकास में मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने कहा कि सिंह को उनकी सादगी के लिए हमेशा याद किया जाएगा. सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया “मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.