प्लास्टिक के उत्पादन, उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंडियन प्लास्टिक पैक फोरम ने मध्य भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 का आयोजन किया है। इस सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इंदौर के लाभ गंगा एग्जीबिशन सेंटर पर होने वाले सम्मेलन के उद्घाटन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए । सम्मेलन चार दिन चलेगा, जिसमें 400 से अधिक कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीक, उत्पाद और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी। एग्जीबिशन सेंटर के लिए छह अलग- अलग डोम बनाए हैं।

मध्य भारत का बड़ा प्लास्टिक सम्मलेन

बता दें कि, वैसे तो मुख्यमंत्री फिलहाल, सहपरिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा में हैं। वहां से वो सीधे इंदौर पहुंचें, जहां वो लाभगंगा प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। साथ ही प्लास्टपैक 2025 का शुभारंभ भी करेंगे। ये प्लास्टपैक मध्य भारत का बड़ा प्लास्टिक सम्मलेन है। इसमें नवाचार-तकनीक का आदान प्रदान होगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link