Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव की राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात, बेंगलुरु लोक भवन बैठक |

May 24, 2026 MP FIRST
UP FIRST By Public First News

#UP FIRST | लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती की अध्यक्षता में 2027 चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन |

May 24, 2026 UP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | अब वैज्ञानिक जांच से पकड़े जाएंगे अपराधी, जीपीएम पुलिस को मिली अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन |

May 24, 2026 CG FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव की राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात, बेंगलुरु लोक भवन बैठक |
  • #UP FIRST | लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती की अध्यक्षता में 2027 चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन |
  • #CG FIRST | अब वैज्ञानिक जांच से पकड़े जाएंगे अपराधी, जीपीएम पुलिस को मिली अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन |
  • #CG FIRST | धरमजयगढ़ में हाथी शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप |
  • #MP FIRST | सिंगरौली में बनेगा आधुनिक खेल परिसर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन |
  • #UTTRAKHAND FIRST | देहरादून में दिव्यांगजनों और वृद्धों के लिए बड़ी पहल, जिला प्रशासन ने शुरू की निःशुल्क ईवी वाहन सेवा |
  • #CG FIRST | जशपुर में खेती की नई क्रांति, सेब-नाशपाती की खेती से किसानों की बढ़ रही आय |
  • #KASHMIR FIRST | राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन शेरुवाली’; इलाके की घेराबंदी |
  • #MP FIRST | कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान |
  • #CG FIRST | धमतरी पुलिस को मिली हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»MP FIRST»CM मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश का किया जिक्र
MP FIRST

CM मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश का किया जिक्र

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | रिद्धि सीरौठिया
Public First NewsBy Public First NewsJanuary 19, 2025No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
  • CM मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात
  • उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग श्रवण
  • योग केन्द्र, बूथ क्रमांक 41, ईदगाह हिल्स में श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 118वें एपिसोड में महाकुंभ और रामलला का जिक्र किया। उन्होंने कहा- महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आते हैं। यह सामाजिक समरसता का ऐसा संगम है, जहां जात-पात, ऊंच-नीच से परे लोग एक-दूसरे के साथ पवित्र स्नान करते हैं। भंडारों में भोजन और प्रसाद लेते हैं।

मोदी ने कहा- कुंभ एकता का महाकुंभ है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम को यह एक सूत्र में बांधता है। यह हजारों साल से चली आ रही परंपरा है। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ होता है। वहीं, दूसरी तरफ गोदावरी, कृष्णा, कावेरी और नर्मदा नदी के तट पर पुष्करम मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने अपने 30 मिनट के प्रोग्राम में 23, 25 और 26 जनवरी के अलावा रामलला, स्टार्टअप इंडिया, स्पेस सेक्टर, हाथी बंधु, टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश और निकोबार में वर्जिन कोकोनट ऑयल का भी जिक्र किया। 26 जनवरी की वजह से PM का प्रोग्राम इस बार एक हफ्ते पहले हुआ।

10 पॉइंट में PM के ‘मन की बात’…

1. देश के संविधान पर उन्होंने कहा- इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया।

PM ने संविधान को लेकर बाबा साहब अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भाषण के क्लिप सुनाए। PM ने कहा- इन महान विभूतियों की वाणी हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। हमें इनसे प्रेरणा लेकर काम करना है।

2. नेशनल वोटर्स डे पर प्रधानमंत्री ने कहा- 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे है। इसी दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। देश में जब 1951-52 में पहली बार चुनाव हुए तो कुछ लोगों को संशय था कि देश का लोकतंत्र जीवित रहेगा। लेकिन जनता ने इसे साबित कर दिया कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।

3. प्रयागराज महाकुंभ पर PM ने कहा- प्रयागराज में महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। कुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। संगम की रेती पर विश्व के लोग जुटते हैं। हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं। ‘कुंभ’, ‘पुष्करम’ और ‘गंगा सागर मेला’ – हमारे ये पर्व, हमारे सामाजिक मेल-जोल को, सद्भाव को, एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। ये पर्व लोगों को परंपराओं से जोड़ते हैं।

हमने 11 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वादशी मनाई है। ये दिन प्रतिष्ठा द्वादशी का दिन बन गया है। हमें विकास के साथ विरासत को सहेजना है। उनसे प्रेरणा लेना है।

4. स्पेस सेक्टर पर PM ने कहा- एक भारतीय स्पेस टेक स्टार्टअप बेंगलुरु के पिक्सेल ने देश का पहला निजी सैटेलाइट कौंसीलेशन फायर फ्लाई, सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह दुनिया का सबसे हाई रेजोल्यूशन हाइपर स्पेक्ट्रल सैटेलाइट कौंसीलेशन है। कुछ दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेस डोकिंग कराई। अंतरिक्ष में पौधे उगाने और उन्हें जीवित रखने में भी लगे हुए हैं। हमारा देश स्पेस टेक्नोलॉजी में नए कीर्तिमान बना रहा है।

5. स्टार्टअप इंडिया पर PM ने कहा- कुछ दिन पहले ही स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे हुए हैं। हमारे देश में जितने स्टार्टअप 9 साल में बने हैं उनमें से आधे से ज्यादा टीयर-2 और टीयर-3 शहरों से हैं, और जब यह सुनते हैं तो हर हिन्दुस्तानी का दिल खुश हो जाता है, यानि हमारा स्टार्टअप कल्चर बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है।

6. हाथियों पर मोदी ने कहा- असम का ‘नौगांव’ हमारे देश की महान विभूति श्रीमंत शंकरदेव जी का जन्म स्थान है। यहां हाथियों का झुंड फसलों को बर्बाद कर देते थे। 100 गांव के लोग परेशान थे। इन लोगों ने ‘हाथी बंधु’ के नाम से टीम बनाई। टीम ने करीब 800 बीघा बंजर भूमि पर मिल-जुल कर नेपियर घास लगाई। इस घास को हाथी बहुत पसंद करते हैं। इसका असर ये हुआ कि हाथियों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया।

7. टाइगर रिजर्व पर हमारी संस्कृति और विरासत हमें आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है। ये हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है, कि बीते दो महीनों में, हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं। इनमें से एक है छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा- मध्य प्रदेश में रातापानी टाइगर रिजर्व।

8. अरुणाचल के दीपक नाबाम का जिक्र किया अरुणाचल प्रदेश में दीपक नाबाम जी ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। दीपक जी यहां लिविंग होम चलाते हैं। जहां मानसिक रूप से बीमार, शरीर से असमर्थ लोगों और बुजुर्गों की सेवा की जाती है, यहां पर ड्रग्स की लत के शिकार लोगों की देख-भाल की जाती है।

9. निकोबार का वर्जिन कोकोनट ऑयल निकोबार जिले में वर्जिन कोकोनट ऑयल को हाल ही में जीआई टैग मिला है। इस तेल के उत्पादन से जुड़ी महिलाओं को संगठित कर सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए जा रहे हैं, उन्हें मार्केटिंग और ब्रांडिंग की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ये हमारे आदिवासी समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

10. सुभाष चंद्र बोस की जन्म-जयंती 23 जनवरी यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म-जयंती को अब हम ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाते हैं। उनके शौर्य से जुड़ी इस गाथा में भी उनके पराक्रम की झलक मिलती है। कुछ साल पहले, मैं उनके उसी घर में गया था, जहां से वे अंग्रेजों को चकमा देकर निकले थे। उनकी वो कार अब भी वहां मौजूद है। वो अनुभव मेरे लिए बहुत ही विशेष रहा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

118 episode 118th edition of mann ki baat 118th episode 118th episode man ki baat bjp breaking news cmmo episode 118 hindi news jansamark mp latest news mann ki baat 118th episode mann ki baat 118th episode broadcast mann ki baat 118th episode live mann ki baat episode 118 marathi ii 118th edition of 'mann ki baat' pm modi's 118th episode of mann ki baat today latest news today news top news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Next Article #CMMOHAN |आर्मी मैराथन में सुदर्शन कोर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया|
Public First News

Related Posts

MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव की राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात, बेंगलुरु लोक भवन बैठक |

MP FIRST May 24, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | सिंगरौली में बनेगा आधुनिक खेल परिसर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन |

MP FIRST May 23, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान |

MP FIRST May 23, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | इंस्टाग्राम दोस्ती बनी धोखे का जाल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; बड़नगर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा |

MP FIRST May 23, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | उज्जैन: रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल |

MP FIRST May 23, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | जैव विविधता संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मॉडल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च की बड़ी पहलें |

MP FIRST May 22, 20260 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,380 Next
Don't Miss

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव की राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात, बेंगलुरु लोक भवन बैठक |

By Public First News MP FIRST May 24, 20260 Views

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

UP FIRST By Public First News

#UP FIRST | लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती की अध्यक्षता में 2027 चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन |

May 24, 2026 UP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | अब वैज्ञानिक जांच से पकड़े जाएंगे अपराधी, जीपीएम पुलिस को मिली अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन |

May 24, 2026 CG FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | धरमजयगढ़ में हाथी शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप |

May 24, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?