HIGHLIGHT FIRST

लोकमाता के दरबार में मोहन की डेस्टिनेशन कैबिनेट
महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे सीएम
लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण
लोकमाता देवी अहिल्याबाई की स्मृति में पौधरोपण होगा
मां नर्मदा के घाटों के साथ ही नगर में भी साज-सज्जा
महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से संवाद
लोकमाता देवी अहिल्याबाई के महल का अवलोकन करेंगे
लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित होगी डेस्टिनेशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए… डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है… यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के… पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी धरातल पर साकार करती है… आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में… मोहन सरकार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है… जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है। राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए मार्ग पर चलकर.. समग्र विकास को चरितार्थ करने के लिये संकल्पित है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों एवं आदर्श राज्य की नीति एवं निर्माण में समाहित किया जायेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम बढाए हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply