मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की साहसी पर्वतारोही भावना को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के दिन 22 जनवरी को हासिल उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

मध्य प्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट एकॉनकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का झंडा फहराया है। उन्होंने यह उपलब्धि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के 10 वर्षों को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की गौरव भावना डेहरिया की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। ‘पर्वतारोही’ भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च ऊंचाई के पर्वत स्थल माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी भावना डेहरिया ने अपनी यह उपलब्धि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष को समर्पित कर इस अभियान को नव शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply