प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, तपन भौमिक, विनोद गोटिया, संभाग प्रभारी विजय दुबे, श्री राघवेन्द्र गौतम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, नेहा बग्गा तथा जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने देश के समृद्ध और गौरवमयी भविष्य की कामना करते हुए एकजुटता का संकल्प लिया। पार्टी द्वारा आयोजित यह ध्वजारोहण समारोह भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की निष्ठा को दर्शाता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link