मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा चलाये जा रहे प्रदर्शन को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खुलकर बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि फोटो ओपोर्चुनिटी के लिए विधानसभा का दुरूपयोग करना गलत है। उनका मानना है कि विधानसभा में जनता की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए, न कि राजनीतिक फोटोज के लिए हलचल मचाई जाए।

  • हंगामा मचाकर फ़ोटो !!

सरकार स्पष्ट रूप से जनता की समस्याओं पर खुले रूप में विचार और चर्चा करना चाहती है। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सदन में हंगामा मचाकर फ़ोटो खींचने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन के खिलाफ मंत्री सारंग ने निंदा करते हुए कहा, “जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करके केवल तुष्टिकरण की राजनीति करना गलत है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखनी चाहिए क्योंकि सरकार हर समय चर्चा के लिए तैयार है।

  • गुटबाज़ी की वजह से होली !!

मंत्री के बयान में यह भी जोर दिया गया कि कांग्रेस में रंग पंचमी मनाने पर उनके बयान से यह स्पष्ट होता है कि गुट और गिरोह में बंटी राजनीति में पार्टी अपनी कुर्सी बचाने के लिए त्यौहार मना रही है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस द्वारा हिन्दू त्यौहार मनाना, जो पहले परहेज किया जाता था, अब केवल गुटबाजी के कारण किया जा रहा है। इस संदर्भ में मंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस ने ना होली मनाई और ना ही दीपावली, लेकिन अब केवल तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ऐसा हो रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply