मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 25 मार्च को जन्मदिन है । आज मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें सामाजिक, धार्मिक और औद्योगिक गतिविधियाँ शामिल हैं।
- कार्यक्रमों का विवरण • प्रातः 11:00 बजे | महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम, गांधीनगर, भोपाल • प्रातः 11:45 बजे | भोपाल से सालरिया गौ अभ्यारण्य, सुसनेर, जिला आगर के लिए प्रस्थान
मुख्यमंत्री सालरिया में आयोजित एक वर्षीय गौ कृपा कथा के समापन समारोह में शामिल होंगे।
• दोपहर 12:55 बजे | सालरिया गौ अभ्यारण्य, सुसनेर, जिला आगर
मुख्यमंत्री निम्नलिखित कार्यक्रमों में भाग लेंगे:
• गौ प्रसादम का लोकार्पण
• विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन
• तुलादान कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण
• गौ पूजन, कन्या पूजन एवं यज्ञ
• विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन
• हितलाभ वितरण
• दोपहर 2:15 बजे | सुसनेर से सेवाधाम आश्रम, ग्राम अंबोदिया, जिला उज्जैन के लिए प्रस्थान
- मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
• दोपहर 2:50 बजे | सेवाधाम आश्रम, अंबोदिया से उज्जैन के लिए प्रस्थान
मुख्यमंत्री उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
• दोपहर 3:00 बजे | शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, उज्जैन
मुख्यमंत्री जिला उज्जैन अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास/भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। • सायं 4:30 बजे | स्थानीय कार्यक्रम, उज्जैन
मुख्यमंत्री स्थानीय गतिविधियों में भाग लेंगे। • सायं 6:45 बजे | उज्जैन से भोपाल के लिए प्रस्थान
publicfirstnews.com