उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे कृ‍षि उद्योग समागम 2025 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। 26 से 28 मई तक नरसिंहपुर समागम में नवाचार होगा। जिसमें निवेश और रोजगार की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव गन्ना उत्पादक किसानों के हित में शुगर इंडस्ट्री निवेशकों से संवाद करेंगे। निवेशकों से शुगर इंडस्ट्रीज की स्थापना और शासन की प्रोत्साहन नीतियों पर चर्चा करेंगे। आठ विभागों द्वारा कृषि नवाचारों पर आधारित 90 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। किसानों को आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नरसिंहपुर जिले के किसानों के नवाचारों को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाएगा।

CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से नरसिंहपुर जाएंगे। जहां उपराष्ट्रपति का नरसिंहपुर हेलीपैड पर स्वागत करेंगे। इसके बाद कृषि उद्योग समागम 2025 में शामिल होंगे। यहां कृषकगणों को हितलाभ वितरण, विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।

जबलपुर भी जाएंगे मुख्यमंत्री
दोपहर 3:55 बजे नरसिंहपुर से जबलपुर पहुंचेंगे। यहां लज्जित पापड़ यूनिट राइट टाउन में स्थानिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल भी जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे जबलपुर से भोपाल वापस लौटेंगे। रात 8 बजे वीसी से लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link