एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी।
सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।
सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- प्रशिक्षण वर्ग एक मंत्र
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा प्रशिक्षण वर्ग से जनप्रतिनिधियों में, कार्यकर्ताओं में गुणात्मक परिवर्तन होता है। इससे पार्टी की रीत,नीत, चाल, चरित्र और चेहरे काफी सुधार होने की गुंजाइश रहती है।
ये एक मंत्र है प्रशिक्षण वर्ग। जिस प्रकार रोज मंत्र का जाप किया जाता है। ठीक वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जागृत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
