पब्लिक फर्स्ट। भोपाल ।पुनीत पटेल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुश्री सिंथिया मैकफ्रे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुश्री सिंथिया ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल पोषण सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और राज्य को यूनिसेफ की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है, और यूनिसेफ जैसे वैश्विक संस्थानों के सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.