भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। वे ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्हें अब तक 26 अलग-अलग देशों ने उनके वैश्विक योगदान के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है।
हाल ही में ब्राजील और घाना ने किया सम्मानित
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को घाना की ओर से “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” ” और ब्राजील की ओर से “ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस” सम्मान दिया गया। ये दोनों सम्मान भारत के साथ मजबूत होते कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक हैं।
कई महाद्वीपों के देश कर चुके हैं सम्मानित
मोदी को मिले 26 नागरिक सम्मान एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका और ओशिनिया जैसे क्षेत्रों के देशों से हैं। इनमें से कुछ प्रमुख देश और सम्मान हैं:
- सऊदी अरब: ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद
- यूएई: ऑर्डर ऑफ जायेद
- रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू
- अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट
- फिलिस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
- भूटान: ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो
मुस्लिम देशों से भी मिला विशेष सम्मान
प्रधानमंत्री को सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान जैसे मुस्लिम बहुल देशों ने भी अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दिए हैं। यह भारत की मजबूत अंतरराष्ट्रीय छवि और संतुलित विदेश नीति का परिचायक है।
बता दें कि 2016 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी को लगभग हर साल किसी न किसी देश से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सिलसिला न केवल उनकी लोकप्रियता, बल्कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाता है।
PUBLICFIRST.COM
