पब्लिक फर्स्ट। रीवा ।पुनीत पटेल।

7 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के देवतालाब स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी इस अवसर पर साथ रहे।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक और रुद्र पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और विकास की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने 241.33 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़कों का निर्माण, भवनों का विकास, पुलिस आवास, स्टेडियम आदि शामिल हैं।

इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के नई गढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत बहुती ग्राम पंचायत में स्थित बहुती प्रपात का अवलोकन किया। उन्होंने व्यूप्वाइंट से गिरती दूधिया जलधारा और इंद्रधनुष का दृश्य निहारा तथा जलप्रपात के समीप गौपूजा कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

कलेक्टर ने बताया कि बहुती प्रपात के अपस्ट्रीम में स्टॉप डैम निर्माण प्रस्तावित है, जिससे जल संचय होगा और वर्षभर जलप्रपात का प्रवाह बना रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मऊगंज में 241.33 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें सड़क, भवन, पुलिस आवास और स्टेडियम निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियाँ और स्थानीय गौसेवक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक समर्पण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply