पब्लिक फर्स्ट। भोपाल ।पुनीत पटेल।

मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 9 सितंबर 2025 को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सम्मानित किया। विवेक सागर ने बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप-2025 में भारतीय टीम को साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्री सारंग ने विवेक सागर की उपलब्धियों को प्रदेश और देश का गौरव बताते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की वजह से मध्यप्रदेश की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँची है। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान, कोच और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

विवेक सागर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के खिलाफ अहम गोल किया और पूरे अभियान में टीम का नेतृत्व संभाला। उनके योगदान से भारत ने न केवल एशिया कप जीता, बल्कि विश्व कप के लिए क्वालिफाई भी किया।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link