आज पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वर्ष 2025 के आपराधिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष भर में पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाहियों, महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2025 में इंदौर पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई, जन-सहभागिता और सतत निगरानी के माध्यम से अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने प्रमुख अपराधों में कमी, त्वरित निराकरण, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा नशा मुक्ति अभियानों में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री सिंह ने इंदौर पुलिस द्वारा अपनाए गए नवाचारों—जैसे स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग, सीसीटीएनएस एवं सीसीटीवी आधारित निगरानी, तथा नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं—की भी जानकारी दी। साथ ही आगामी वर्ष 2026 के लिए पुलिस की कार्ययोजना एवं प्राथमिकताओं को साझा करते हुए अपराध रोकथाम, साइबर सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, और सेवा-उन्मुख दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और सहयोग के साथ शहर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply