मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में हुई एक भयंकर दुर्घटना में अपनी अद्वितीय मानवता और साहस का परिचय देने वाले 40 वर्षीय मनोहर सिंह चौहान को शत्-शत् नमन। कार और बाइक की दुर्घटना के दौरान, वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। इस आपातकाल में मनोहर सिंह जी ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, अन्य लोगों को बचाते समय उनका निधन हो गया।

उनकी वीरता और मानवता के सम्मान में, उनके पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक (GD) के पद पर विशेष प्रकरण के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रदेश सरकार इस घटना को एक प्रेरणा मानती है और मानती है कि मानवता की दिशा में कार्य करने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मान का पात्र है। मनोहर सिंह जी की यह वीरता हमेशा साहस और मानवता की मिसाल बनी रहेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply