भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे ऋतुराज गायकवाड़ ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोपहर करीब 1 बजे मंदिर पहुंचे ऋतुराज ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और देश की खुशहाली के साथ-साथ T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत की कामना की।

दर्शन के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाते हुए नजर आए। उन्होंने अपने आगामी क्रिकेट करियर के लिए भी बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर आगमन की सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने ऋतुराज गायकवाड़ का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
T20 वर्ल्ड कप को लेकर मीडिया से बातचीत में ऋतुराज ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, “हमारी टीम में जीतने की पूरी क्षमता है।”

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद ऋतुराज कुछ समय मंदिर परिसर में रुके और फिर वहां से रवाना हो गए। उनकी यह धार्मिक यात्रा आस्था और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जा रही है, जो आने वाले टूर्नामेंट में उनके और टीम इंडिया के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.