कांग्रेस पार्टी ने रविवार को टाउन हॉल अवंतीपोरा में रोज़गार गारंटी योजना MGNREGA में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को ‘MGNREGA बचाओ संग्राम’ नाम दिया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस की ऑल इंडिया नेशनल सेक्रेटरी और महिला कांग्रेस नेता निश नुसरत अली, महिला कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अध्यक्ष शमीमा रैना, जनरल सेक्रेटरी रिजवाना जी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने MGNREGA में किए जा रहे बदलावों पर चिंता जताई और कहा कि इससे योजना के मूल स्वरूप और उद्देश्य को नुकसान पहुंच सकता है।

नेताओं ने कहा कि MGNREGA देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के लिए एक अहम योजना है, जो उन्हें रोज़गार की सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने मांग की कि योजना के स्ट्रक्चर और इसके मूल मकसद को कमजोर न किया जाए और इसे पहले की तरह प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि MGNREGA को मज़बूत किया जाए, न कि उसमें ऐसे बदलाव किए जाएं जिससे आम लोगों को नुकसान हो। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी रोजगार और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज़ उठाती रहेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.