उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि छुट्टियों के चलते बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कलेक्टर ने अनुमान जताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब 10 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित कर दर्शन, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक के बाद तैयारियों की विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को लगभग 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए थे। उसी अनुभव को आधार बनाकर इस बार महाशिवरात्रि पर्व के लिए और भी बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिल सके।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link