मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लिफ्ट, सोलर पैनल और डायलिसिस यूनिट का किया लोकार्पण

लखनऊ स्थित ऐतिहासिक बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अस्पताल में कई नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आधुनिक लिफ्ट, ऊर्जा संरक्षण के लिए सोलर पैनल और गंभीर मरीजों के उपचार हेतु नई डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई।

इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी, वहीं मरीजों को अब कम समय में बेहतर और सुविधाजनक उपचार मिल सकेगा।

लखनऊ की बड़ी आबादी को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल लगातार नई तकनीकों को अपनाकर खुद को आधुनिक बना रहा है। अस्पताल का बढ़ता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक मजबूत कदम है। नई सुविधाओं के जुड़ने से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

डॉक्टरों को सेवा भाव और मधुर व्यवहार का संदेश

सुविधाओं के विस्तार के साथ मंत्री ने डॉक्टरों और सहायक स्टाफ को मानवीय मूल्यों की अहमियत भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवहार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
मंत्री ने आग्रह किया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के साथ मधुर और संवेदनशील व्यवहार रखें, क्योंकि सकारात्मक व्यवहार आधे रोग को ठीक करने में मदद करता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply