राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रायसेन जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी तक पहुँची।

रैली के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों, शासकीय योजनाओं और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कृषि विभाग द्वारा जिले में किसानों के हित में कृषि एवं सहायक विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कृषि रथ के माध्यम से लगातार ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसल विविधीकरण, कीट एवं रोग प्रबंधन, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था और पराली प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री के.पी. भगत, सहायक संचालक श्री दुष्यंत कुमार धाकड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बुंदेली माटी की कहावत है—
“किसान जागे तो खेत हँसें।”
कृषक कल्याण वर्ष के तहत आयोजित यह रैली किसानों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है

PUBLICIFRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply