आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगी उपचार सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में बालाजी ग्रुप द्वारा स्थापित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और कैंसर उपचार की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित यह अस्पताल प्रदेश के मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार प्रदान करेगा। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत यहां उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे प्रदेश के लाखों नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस पहल से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और आमजन को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply