राजधानी भोपाल से एक खास खबर…
जहाँ विक्रमोत्सव 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।


उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जोड़ना है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि विक्रमोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान और गौरव को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.