भोपाल से आज बड़ी राजनीतिक और विकास से जुड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री आज मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में शामिल होंगे, यह महोत्सव प्रदेश में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, उन्नत खेती और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, वहीं इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नए नवाचार, तकनीक आधारित खेती और किसान कल्याण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, भोपाल आगमन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया और राज्य में चल रही कृषि विकास योजनाओं की जानकारी साझा करने की बात कही, रायसेन में होने वाला यह कृषि महोत्सव किसानों के लिए नई तकनीक और अवसरों का बड़ा मंच माना जा रहा है, जहां उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
