उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने तड़के होने वाली विशेष भस्मारती में भाग लिया और नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सोनल चौहान ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि “महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं। हर बार यहां आकर पहले से अधिक शांति और दिव्यता का अनुभव होता है।”

उन्होंने अपनी आगामी परियोजनाओं को लेकर भी जानकारी दी। सोनल ने बताया कि वह जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

गौरतलब है कि सोनल चौहान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘जन्नत’, ‘पलटन’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

अभिनेत्री ने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आने वाला समय उनके करियर के लिए बेहद सफल और सकारात्मक रहेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link