अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर शहर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे शहर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय कालिमा माता मंदिर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान “जय परशुराम” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के टीआई बलजीत सिंह बिसेन सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।
वहीं, इस अवसर पर समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए पाटी नाका चौराहे का नाम बदलकर “परशुराम चौक” कर दिया गया। धर्मशाला के समीप चौराहे पर इसका बोर्ड भी लगाया गया, जिससे समाज में खुशी का माहौल देखा गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और उत्साह का भी संदेश देता नजर आया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
