पखांजूर (छत्तीसगढ़): पखांजूर क्षेत्र के पाडेंगा गांव में हाल ही में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के आशियानों पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई में 6 परिवार बेघर हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस मुद्दे को लेकर गांव में बैठकों का दौर जारी है। बीते दिन ग्रामीणों ने बैठक कर शुक्रवार को SDM कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया है।

इसी बीच पूर्व विधायक अनूप नाग पाडेंगा के नयापारा पहुंचे और प्रभावित 6 परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राशन सामग्री वितरित की।

इस दौरान अनूप नाग ने सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद से गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने स्थानीय और जिला प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रशासन किसी दबाव में आकर इस तरह की कठोर कार्रवाई न करे, बल्कि निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए तत्काल प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply