उज्जैन | विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दरबार में आज मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला, जिन्हें उनके फैंस ‘निंजा’ के नाम से जानते हैं, आशीर्वाद लेने पहुंचे।

निंजा ने तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से समय बिताया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए निंजा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर जो ऊर्जा और अलौकिक आनंद मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा, “बाबा के दर्शन कर ऐसा महसूस हुआ जैसे स्वयं भोलेनाथ का आशीर्वाद साक्षात मिल गया हो।”

निंजा अपने सुपरहिट गानों ‘आदत’ और ‘रोई ना’ के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि अपने आने वाले गानों और फिल्मों की सफलता के लिए भी उन्होंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया है।

उज्जैन में निंजा के आगमन से उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। यह आध्यात्मिक यात्रा उनके लिए एक खास और यादगार अनुभव रही।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.