धार्मिक नगरी उज्जैन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला ने भी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्ति में लीन नजर आईं अभिनेत्री

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल के समक्ष शीश नवाया। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आईं।

दर्शन के बाद अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा को शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि यहां आकर एक अलग ही शांति और सकारात्मकता का अनुभव होता है।

मंदिर प्रशासन का जताया आभार

अभिनेत्री ने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सुगम और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने की बेहतर व्यवस्था की गई। उन्होंने कामना की कि बाबा महाकाल की कृपा उन पर बनी रहे और उन्हें बार-बार यहां आने का अवसर मिलता रहे।

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भक्त यहां आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link