मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पुस्तकें केवल शब्दों का संग्रह नहीं होतीं, बल्कि वे अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा का अमूल्य खजाना होती हैं। पुस्तकें हमारे विचारों को समृद्ध बनाती हैं और जीवन को नई दिशा प्रदान करती हैं।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पुस्तकों के संसार से जुड़ें, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें और निरंतर सीखते हुए वैचारिक समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान ही वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र के विकास का आधार बनती है, और पुस्तकें इस ज्ञान को प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
