मध्यप्रदेश के तराना में गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर सकल हिन्दू समाज एकजुट नजर आया। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

देशभर में एक साथ सौंपे गए ज्ञापन

बताया गया कि पूरे भारत में लगभग 5000 तहसीलों में एक साथ हिन्दू समाज के संगठनों ने यह अभियान चलाया और गौमाता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए।

निकाली गई जागरूकता यात्रा

तराना में इस दौरान स्थानीय बस स्टैंड से एक विशाल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि यात्रा का नेतृत्व प्रतीकात्मक रूप से गौमाता और नदी महाराज द्वारा किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

गाय को बताया संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार

ज्ञापन में कहा गया कि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रही है। वेदों से लेकर वर्तमान समय तक हमारे आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन में गौमाता का विशेष महत्व रहा है।

संगठनों ने सरकार से मांग की कि देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौसंरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि गौमाता हमारी सभ्यता, संस्कृति और स्वास्थ्य का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए।

इस आयोजन के माध्यम से समाज ने एकजुट होकर गौमाता के सम्मान और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link