छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 77.15% और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में 83.04% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जो उनके आत्मविश्वास, मेहनत और बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। खास बात यह रही कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के छात्रों ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर यह साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

यह सफलता छात्रों के अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ये छात्र न केवल अपने परिवार, बल्कि प्रदेश और देश के नव निर्माण की मजबूत नींव हैं।

वहीं, जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है, उनसे निराश न होने और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की गई है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.