कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे-130 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। हादसा बांगों थाना क्षेत्र के चोटिया हाईवे पर हुआ, जहां उनकी कार और एक पार्सल वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक अरुण Kumar त्यागी हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए थे और नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

बताया जा रहा है कि हादसा बेहद भीषण था, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.