ईरान-अमेरिका जंग के बाद पेट्रोल, डीजल और गैस की जो किल्लत विश्व में हो रही है उसे देखते हुए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वह डीजल पेट्रोल का प्रयोग कम से कम करें।

प्रधानमंत्री की इस अपील को अंगीकार करते हुए मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने काफिले में से कई गाड़ी काम कर दी हैं साथ ही उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी कहा है कि वह पेट्रोल डीजल उपयोग में मितव्ययता बरते, रैली,जुलूस ना निकालें और जिन लोगों की निगम मंडल में नियुक्ति हुई है वह भी सादगी पूर्ण रूप से अपने निगम में जाकर ज्वॉइन करें।

मध्य प्रदेश की महिला नेताओं में सबसे लोकप्रिय नेता मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशों का तुरंत पालन करते हुए मध्य प्रदेश के कैबिनेट बैठक में कार पुलिंग कर एक और सहयोगी मंत्री के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंची क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों से कार शेयर कर यात्रा करने का आवाहन आमजन से किया है साथ ही डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल सहयोगियों से भी अपील की,उनकी अपील को सबसे पहले कृष्णा गौर ने माना और अपनाया। पार्टी नेतृत्व की सबसे निकट और लाडली नेता कृष्णा गौर यूं ही नहीं है पार्टी नेतृत्व के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन सबसे पहले करती हैं।

विपक्ष के लोग लगातार प्रधानमंत्री के आह्वान पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं पर वे यह नहीं समझ पा रहे कि देश की जनता आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है और जिस भी विषय पर मोदी देश की जनता से अपील करते हैं देश की जनता उसे जोड़कर उसका पालन शुरू कर देती है। प्रधानमंत्री ने अगर कोरोना कॉल में देश की जनता से थाली बजाने का आह्वान किया तो देश की जनता ने उसका पालन किया।देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उससे जुड़े स्वच्छता अभियान हो या अन्य अपील जब-जब प्रधानमंत्री ने की पूरा देश उससे जुड़ गया।देश की जनता यह बहुत बेहतर तरीके से जानती है कि देश के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कदम उठा रहे हैं वह आने वाली पीढ़ी और देश के हित में है।देश की जनता अपना सर्वस्व प्रधानमंत्री के कहने पर लगाने के लिए तैयार हो जाती है तो यह भी सिद्ध हो चुका है जनता किस तरह से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना जुड़ाव रखती है जिस तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री की अपील को धरातल पर उतर रहे हैं साथ ही मध्य प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर उसका अक्षांश पालन कर रही है इसी तरह मध्य प्रदेश के अन्य मंत्रियों और पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसका पालन करना चाहिए जो देश हित में है

लेखक : राकेश शर्मा ( भाजपा नेता )

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply

Secret Link