Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

June 8, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |
  • #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|
  • #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |
  • #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»MP FIRST»#MP FIRST | डॉ. हेडगेवार और प.पू. गुरुजी : राष्ट्र-निर्माण एवं हिंदू संगठन का वैचारिक आधार – कैलाश चन्द्र |
MP FIRST

#MP FIRST | डॉ. हेडगेवार और प.पू. गुरुजी : राष्ट्र-निर्माण एवं हिंदू संगठन का वैचारिक आधार – कैलाश चन्द्र |

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | कैलाश चन्द्र
Public First NewsBy Public First NewsMay 18, 2026No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारत का राष्ट्र-चेतना-विमर्श केवल राजनीतिक संघर्ष की कहानी नहीं; यह समाज की आत्मा, संस्कृति और संगठन को पुनर्जीवित करने की एक सदी-लंबी प्रक्रिया है। इस पुनर्जागरण के दो अनिवार्य स्तंभ—डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार और प.पू. श्री गुरुजी माधवराव गोलवलकर—ने इस प्रक्रिया को वैचारिक गहराई, संगठनात्मक दिशा और दीर्घकालिक दृष्टि प्रदान की। दोनों की राष्ट्र-दृष्टि का मूल केंद्र था—एक संगठित, संस्कारित और आत्म-सम्मान से सम्पन्न समाज का निर्माण, जो विश्व-मानवता के लिए भी एक नैतिक विकल्प प्रस्तुत कर सके।

स्वराज्य का वास्तविक अर्थ : डॉ. हेडगेवार का मूल दृष्टिकोण

डॉ. हेडगेवार का राजनीतिक प्रवास कांग्रेस से आरम्भ हुआ। 1916–1920 के बीच वे कांग्रेस की विभिन्न समितियों व प्रस्ताव-विचार प्रक्रियाओं में सक्रिय रहे। नागपुर कांग्रेस (1920) में पूर्ण स्वराज्य को कांग्रेस का आधिकारिक लक्ष्य बनाने का उनका प्रयास उस समय के नेतृत्व को अत्यधिक ‘राष्ट्रवादी’ प्रतीत हुआ। यही वह ऐतिहासिक क्षण था, जब हेडगेवार को यह स्पष्ट हुआ कि भारत की स्वतंत्रता केवल राजनीतिक लक्ष्य नहीं—यह एक राष्ट्रीय पुनर्जागरण है, जिसके लिए समाज का जागरण और संगठन अनिवार्य है।

उनके अनुसार स्वतंत्रता की अवधारणा त्रिस्तरीय थी—

(1) राजनीतिक मुक्ति—विदेशी शासन से निजात
(2) मानसिक मुक्ति—दासता, भय और आन्तरिक विभाजनों से मुक्ति
(3) सामाजिक मुक्ति—एक अनुशासित, आत्मनिर्भर और संगठित समाज की स्थापना

वे स्पष्ट कहते थे—“जब समाज असंगठित होता है, तभी बाह्य सत्ता उसे गुलाम बना पाती है।” यह दृष्टि बाद में संघ-स्थापना का केंद्र-बिंदु बनी, जिसमें स्व-आधारित राष्ट्रीय तंत्र—स्व-शिक्षा, स्व-भाषा, स्व-धर्म और स्वावलंबी अर्थनीति—को स्वराज्य का वास्तविक आधार माना गया।

हेडगेवार की वैश्विक चिंता केवल भारत-सीमित नहीं थी। वे यूरोपीय पूंजीवाद को मानवता के लिए संकट बताते हुए कहते थे कि यह मनुष्य को व्यक्तित्व नहीं, उपकरण बनाता है। भारत का मार्ग मानवता को इससे बचाने का विकल्प प्रस्तुत कर सकता है। इस प्रकार उनके चिंतन में भारत की स्वतंत्रता = विश्व को एक संतुलित, समन्वयी और नैतिक दिशा देने का अवसर था।

प.पू. गुरुजी : हिंदू संगठन और विश्व-मानवता का सांस्कृतिक मॉडल

प.पू. श्री गुरुजी गोलवलकर ने हेडगेवार के विचारों को एक व्यापक सांस्कृतिक और वैश्विक आयाम दिया। उनका मानना था कि हिंदू जीवन-दर्शन केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए एकात्मता और सामंजस्य का मार्ग है। उनके अनुसार हिंदू समाज को तीन बुनियादी आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी—

(1) संरक्षण

मंदिर, तीर्थ, शिक्षण-परंपरा, परिवार, संस्कार—ये सब राष्ट्रीय चेतना के आधार-स्तंभ हैं। इन्हें सुरक्षित रखा जाये बिना समाज की आत्मा सुरक्षित नहीं रह सकती।

(2) मौलिकता

गुरुजी पश्चिमी अंधानुकरण से सावधान करते थे। उपभोक्तावाद के स्थान पर संयम, धर्महीन आधुनिकता के स्थान पर मूल्यनिष्ठ शिक्षा और मानव-केंद्रित प्रगति पर उनका आग्रह था।

(3) जीवन्तता

उनके अनुसार धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि आचरण, कर्तव्य, परिवार और पुरुषार्थ का एक व्यवहारिक ढाँचा है। समाज जब इन सिद्धांतों को व्यवहार में लाता है, तभी वह सशक्त बनता है।

गुरुजी ने ‘हिंदूराष्ट्र’ की अवधारणा को राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रीयता के रूप में परिभाषित किया। यह न किसी प्रभुत्व का विचार है, न किसी धार्मिक राज्य का। यह समान राष्ट्रीय स्मृति, समान कर्तव्य-भाव और सामाजिक समरसता पर आधारित एक समाज-केंद्रित राष्ट्रीयता है।

दोनों का साझा लक्ष्य : संगठित, संस्कारित और दीर्घकालीन राष्ट्र-निर्माण

डॉ. हेडगेवार और गुरुजी की दृष्टि में भारत के पुनरुत्थान का मूल मंत्र था—एक जागरुक, निर्दोष, संगठित और सुदीर्घ समाज।
जागरुक समाज , जिसके पास इतिहास-बोध, संस्कृति-बोध, कर्तव्य-बोध और चुनौतियों का विवेकपूर्ण विश्लेषण हो।
निर्दोष नागरिक
जो चरित्र, अनुशासन और नैतिकता में उच्च हो। दोनों कहते थे—“चरित्र-निर्माण ही राष्ट्र-निर्माण का प्रथम सोपान है।”
संगठित समाज


हेडगेवार का सूत्र: “व्यक्ति जोड़ो—राष्ट्र स्वयं जुड़ जाएगा।”
गुरुजी का संकल्प: “संगठन संख्या नहीं—मन का एकत्व है।”
दीर्घकालिक राष्ट्र-दृष्टि
दोनों के अनुसार राष्ट्र-निर्माण त्वरित प्रक्रिया नहीं; यह धैर्य, तप, निरंतर सेवा और सतत संस्कारों का विषय है।

भारत का स्वाभाविक लक्ष्य : ‘परम वैभव’

संघ के चिंतन में ‘परम वैभव’ का अर्थ किसी भौतिक सामर्थ्य तक सीमित नहीं। यह है— सांस्कृतिक समृद्धि, ज्ञान-विज्ञान का उत्कर्ष, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, चरित्रवान नागरिक, विश्व-मानवता के लिए आध्यात्मिक व नैतिक नेतृत्व

दोनों महापुरुषों का विश्वास था—भारत का उदय विश्व में सामंजस्य, संतुलन और शांति की स्थापना का मार्ग बनेगा।
क्योंकि भारत का दर्शन—वसुधैव कुटुम्बकम्—आज की विभाजित, उपभोक्तावादी और तनावग्रस्त विश्व-व्यवस्था के लिए एक शाश्वत समाधान है।

भारत का पुनर्जागरण — समाज से राष्ट्र तक

डॉ. हेडगेवार और गुरुजी ने यह स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता केवल सत्ता-परिवर्तन नहीं; यह मनुष्य, समाज और संस्कृति—तीनों की पुनर्रचना है। उनकी दृष्टि में—

  • स्वराज्य = स्व-आधारित व्यवस्था
  • संगठन = राष्ट्र-शक्ति का मूल स्रोत
  • हिंदूराष्ट्र = सांस्कृतिक राष्ट्रत्व
  • भारत का उदय = विश्व-मानवता का नैतिक नेतृत्व

आज जब भारत एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, तब इन दोनों महान पुरुषों की राष्ट्र-दृष्टि पुनः राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में आ रही है। “Spiritualize the Religion – Nationalize the Man”- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह मौलिक सिद्धांत पिछले सौ वर्षों से उसके कार्य का दार्शनिक आधार रहा है। इसका अर्थ है—धर्म को अनुष्ठानों तक सीमित न रखकर आध्यात्मिक मूल्य, आत्मानुशासन, करुणा, कर्तव्य-बोध और राष्ट्रनिष्ठा का जागरण; तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में राष्ट्र–केंद्रित चरित्र वाला बनाना।

इसी दृष्टि से संघ दो महत्वपूर्ण कार्य–मार्ग निर्धारित करता है—

“सर्वेषां अविरोधेन” — समाज के प्रत्येक घटक के साथ सामंजस्य, समन्वय और अविरोध का भाव। संगठन का विस्तार किसी के विरोध से नहीं, बल्कि सभी के साथ संवाद, सद्भाव और सहभागिता से।

“बहुमत से नहीं, सहमति से निर्णय” — संघ में निर्णय संख्या बल से नहीं, बल्कि सर्वसम्मति, निरहंकार चर्चा और साझा समाधान की भावना से किए जाते हैं।


यही दो सिद्धांत संघ को मात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रजीवन में सकारात्मक परिवर्तन की सतत साधना बनाते हैं। त्यांच्या चिंतन में निहित यह संदेश सदैव प्रासंगिक रहेगा—“जब समाज जागता है—राष्ट्र उठ खड़ा होता है; जब राष्ट्र उठता है—विश्व को दिशा मिलती है।”


    – कैलाश चन्द्र

    Bharat CulturalNationalism GurujiGolwalkar HinduSangathan IndianCulture RashtraNirman RSS
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article#SATYA DARSHAN: पिरामिड या प्रयोगशाला ? ऋषि कश्यप का कनेक्शन और जानिए एलियंस कौन है ? मानव देह – अग्निलिंग रहस्य।
    Next Article #MP FIRST | मोहन सरकार का मेगा रिव्यू: मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा, हारी सीटों और निकाय चुनाव पर फोकस |
    Public First News

    Related Posts

    MP FIRST By Public First News0 Views

    #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

    MP FIRST June 8, 20260 Views
    MP FIRST By Public First News0 Views

    #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

    MP FIRST June 8, 20260 Views
    MP FIRST By Public First News0 Views

    #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

    MP FIRST June 8, 20260 Views
    MP FIRST By Public First News0 Views

    #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |

    MP FIRST June 7, 20260 Views
    MP FIRST By Public First News0 Views

    #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

    MP FIRST June 6, 20260 Views
    MP FIRST By Public First News0 Views

    # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

    MP FIRST June 5, 20260 Views
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

    December 18, 20225K Views

    उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

    November 23, 2023513 Views

    उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

    July 5, 2023408 Views

    Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

    November 28, 2023271 Views
    1 2 3 … 1,395 Next
    Don't Miss

    #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

    By Public First News MP FIRST June 8, 20260 Views

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास अत्यंत व्यापक और बहुआयामी है। इसमें अनेक संगठन, विचारधाराएँ, क्रांतिकारी,…

    MP FIRST By Public First News

    #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

    June 8, 2026 MP FIRST
    MP FIRST By Public First News

    #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

    June 8, 2026 MP FIRST
    MP FIRST By Public First News

    #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |

    June 7, 2026 MP FIRST
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Most Popular

    Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

    December 18, 20225K Views

    उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

    November 23, 2023513 Views

    उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

    July 5, 2023408 Views
    About Us
    About Us

    Public First News
    Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
    Phone: 0755-7967937

    Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

    Public First News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Latest News
    • Crime first
    • India first
    • Politics first
    • City first
    • Astrology first
    • Sports first
    Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?