छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के सुभाष वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के पीछे बने बाड़े में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को रेंगते देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए और इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत वार्ड पार्षद को सूचना दी, जिसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया।

मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़ने के दौरान आसपास मौजूद लोग भय और उत्सुकता के बीच पूरी घटना को देखते रहे।

अजगर पकड़े जाने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पूरे इलाके में अजगर को लेकर चर्चा बनी रही।

विशालकाय अजगर के रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग स्नेक कैचर की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









