छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिसिंग को और अधिक आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अपराधों की जांच को वैज्ञानिक, तेज और प्रभावी बनाने के लिए धमतरी पुलिस को अत्याधुनिक एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) मोबाइल यूनिट वैन मिली है।

पुलिस लाइन रूद्री में हुआ उद्घाटन

पुलिस लाइन रूद्री में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामु रोहरा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा और एसपी सूरज सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन का उद्घाटन किया।

घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

इस अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट के जरिए अब घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी और अन्य तकनीकी परीक्षण किए जा सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सटीक होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हाईटेक वैन के इस्तेमाल से अपराधों की जांच में तेजी आएगी और मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।

आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने वैन का अवलोकन कर इसकी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। सभी ने इसे आधुनिक पुलिसिंग और स्मार्ट जांच प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply