विश्व धरोहर Khajuraho Group of Monuments में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर “योग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया।

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक व्यायाम कला नहीं, बल्कि ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार घर-घर योग हर व्यक्ति निरोध के भाव से योग और आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। आयुष विभाग के माध्यम से आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स और विभिन्न जन जागरुकता की गतिविधियों के माध्यम से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए सफल अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि इसे सांस्कृतिक मूल्यों और जीवनशैली से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में योग साधकों, युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर परिसर में आयोजित इस योग महोत्सव ने भारतीय संस्कृति, विरासत और योग परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता और योग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









