दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया है।

चुनाव परिणाम के कारणों का होगा विश्लेषण

भाजपा की ओर से जारी प्रेस-नोट के मुताबिक, समिति दतिया उपचुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेगी। इस दौरान चुनाव परिणाम के पीछे रहे विभिन्न कारणों का विश्लेषण किया जाएगा।

समिति चुनाव में संगठन की भूमिका, जमीनी स्थिति और परिणाम को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों पर चर्चा के बाद अपने निष्कर्ष तैयार करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट

दो सदस्यीय समिति अपनी समीक्षा पूरी करने के बाद निष्कर्षों सहित प्रतिवेदन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी।

दतिया उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा द्वारा समिति गठित किए जाने को संगठन स्तर पर चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply