पब्लिक फर्स्ट। कोलंबो।

एशिया कप में 228 रन से हराया; कुलदीप को 5 विकेट, कोहली-राहुल ने लगाए शतक
भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम ने वनडे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को रिकॉर्ड 228 रन से हराया। इससे पहले 2008 में भारत ने पाकिस्तान को 140 रन से मीरपुर के मैदान पर हराया था।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 32 ओवर में 128 रन ही बना सका। टीम से नसीम शाह और हारिस रऊफ इंजरी के कारण खेलने नहीं उतरे।

टॉप-3 रिकॉर्ड्स

पहला: कोहली की सचिन से तेज 47वीं सेंचुरी- विराट कोहली ने सबसे तेज 47वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 47वां शतक 435वीं पारी में जमाया था, जबकि कोहली ने 267वीं पारी में ही ये कर दिखाया।

दूसरा: एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार- 228 रन की हार एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले टीम को श्रीलंका ने 2008 में कराची के मैदान पर 64 रन से हराया था। एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत 1984 में आई थी। तब शारजाह के मैदान पर टीम ने 54 रन से मैच जीता था।

तीसरा: कोहली-राहुल ने की एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी- विराट कोहली और केएल राहुल ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 194 बॉल पर नाबाद 233 रन की साझेदारी की। इनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नसिर जमशेद ने 2012 में भारत के खिलाफ 224 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.