पब्लिक फर्स्ट। निवाड़ी

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया है। आईटी यानि इनकम टैक्स विभाग की टीम ने देश के जाने माने यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की ओरछा तिगेला स्थित ब्रांच पर दबिश दी है। सुबह से ही छापेमार कार्रवाई जारी है। इनकम टैक्स विभाग की टीम अभी भी यथार्थ ग्रुप के हॉस्पिटल में मौजूद है। लगातार छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारी आधिकारिक दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हुए हैं। 

सुबह से ही जारी है कार्यवाही

आपको बता दें यथार्थ ग्रुप देश के जाने माने हॉस्पिटल ग्रुप में से एक है जिसकी देश के कई राज्यों के अलग अलग शहरों में कई ब्रांच खुली हुई है । अब तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि आज सुबह से शुरू हुई इस छापेमारी की कार्यवाही को 2 घंटे बीत जाने के बाद आयकर विभाग की टीम के हाथ क्या जानकारी लगी है। टीम को अब तक यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की ओरछा के खिलाफ कोई सबूत मिले है या नहीं।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link