पब्लिक फर्स्ट I जबलपुर । विकास सोनी

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। ज्यों ज्यों चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार और तेज होता जा रहा है। जबलपुर पश्चिम विधानसभा के बनारसी दास भनोट वार्ड में बुधवार की रात भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और दोनों पार्टियों के कार्यक्रताओ ने जमकर हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

BJP के कार्यक्रम में ये क्या हुआ ?

भाजपाईयों ने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह का चुनावी चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओ को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम में जाने नहीं दिया और उन्हें डराया धमकाया गया। इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस कायकर्ता आमने सामने आ गए। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो वो भी मौके पहुंच गयी। इधर पुलिस का कहना है की भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास महिला भाजपा के पोस्टर और झंडे लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों राजनैतिक पक्ष आपने सामने आ गए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply