पब्लिक फर्स्ट | इंफाल |

पूर्व IPS लालदुहोमा की है पार्टी, MNF को 10, बीजेपी को 2 और कांग्रेस को एक सीट मिली

मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ZPM ने 27 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के खाते में 10 सीटें आईं।

CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। उधर, बीजेपी ने दो सीटें जीती हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- मैं पार्टी की जीत से खुश हूं। मुझे इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी। अगले दो दिनों के अंदर मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।

बता दें कि IPS अधिकारी रहे लालदुहोमा पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply