
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंतरिम बजट की सराहना करते हुए इसे गरीबों और मिडिल क्लास के लिए रोजगार पैदा करने वाला बजट करार दिया. बजट के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये बजट इंक्लूसिव यानी समावेशई और इनोवेटिव यानी नवाचार का बजट है. इस बजट में निरंतरता का आत्मविश्वास है. ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान… सभी को सशक्त करेगा.








