उज्जैन.भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली ऐसी घड़ी लगने जा रही है जो घंटे,मिनट और सेकंड के साथ-साथ ये भी बताएगी की सूर्योदय-सूर्यास्त कब हुआ था,इतना ही नहीं ये घडी पंचाग समेत 30 मुहूर्त बताएगी। उज्जैन में ये अद्भुत घड़ी जंतर-मंतर पर 85 फीट ऊंचे टावर पर लगाई जाएगी। दरअसल इस घडी में हिंदू काल गणना के अलावा ग्रीनविच पद्धति से भी समय देख सकेंगे। इतना ही नहीं लोग इसे एक एप के जरिए भी मोबाइल पर देख पाएंगे। इस अद्भुत घडी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को वर्चुअली रूप से करेंगे,दरअसल मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर हमेशा से काल गणना का केंद्र रहा है। आपको बता दें कि उज्जैन से ही कर्क रेखा गुजरी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ.मोहन यादव भी उज्जैन को दोबारा काल गणना का केंद्र बनाने की मुहिम में लगे हैं। जिसके बाद अब इस घड़ी को लगाने का उद्देश्य साफ़ है कि भारतीय समय गणना से इस घडी के जरिये लोगों को परिचित कराया जाएगा साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अब उज्जैन की काल गणना को स्थापित किया जाएगा। उज्जैन में लग रही इस वैदिक घड़ी के बाद देश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसे लगाने की योजना बनाई जा सकती है।
Sunday, June 21
Breaking News:
- #MP FIRST | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश |
- राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
- #SANATAN FIRST | बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार: श्रीराम के अपमान के विरोध में ढाका में ऐतिहासिक प्रदर्शन – प्रशांत पोळ |
- #MP FIRST | सिंहस्थ 2028 को भव्य-दिव्य बनाने की तैयारी तेज, उज्जैन और आसपास के जिलों में 25 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
- #MP FIRST | विश्व सिकल सेल दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मध्यप्रदेश की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य
- #MP FIRST | विश्व सिकल सेल दिवस 2026: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देखे सिकल सेल उन्मूलन के प्रयास, राज्य सरकार की कार्ययोजना की सराहना |
- #MP FIRST | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर पहुंचीं, इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव ने किया आत्मीय स्वागत |
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भीमनगर में टॉपर छात्रा चांदनी से की मुलाकात, ई-स्कूटर से दिया सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश |
- #MP FIRST | मोदी सरकार के 12 वर्षों में सशक्त और आत्मनिर्भर बना भारत का मध्यम वर्ग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
- #MP FIRST | साइबर सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम, महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
